Followers

Sunday, 15 December 2019

9 .रचना 

जय श्री कृष्ण मित्रो आपका दिन शुभ हो । मेरी रचना #सौरभ दर्शन# पाक्षिक पेपर भीलवाड़ा( राजस्थान ) में। 


डूब गया जब कोई सितारा,
दिल को न बहकाना तुम ,
आएगा फिर मौसम बहार का ,
आंखों को न नम कर जाना तुम ।

महफ़िल मस्ती की मिल जाये
हर पल ये कोई जरूरी नहीं।
छायेगा फिर से रंग बहार का ,
अंधेरों से मत घबराना तुम ।

नीले पीले हरे गुलाबी सतरंगी
रंग अनेक बदलते इस जीवन के ।
हिम्मत को रखकर पल्लू में ,
कदम जोशीला हरदम बढ़ाना तुम ।।

अंधों की नीरस बस्ती में मिल जाएंगे
राह दिखाने लाखों मनचले फकीर ।
परवानों की अजनबी भीड़ में ,
रास्तों से मत भटक जाना तुम।।

वर्षा वार्ष्णेय अलीगढ़

No comments:

Post a Comment